Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय बग्गा गंडासे जैसे धारदार हथियार के दम पर परिवारों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटता था. पुलिस
Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय बग्गा गंडासे जैसे धारदार हथियार के दम पर परिवारों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटता था. पुलिस ने इस कार्रवाई को DCP आकांक्षा यादव की देखरेख में अंजाम दिया और आरोपी को मॉडल टाउन इलाके से पकड़ा है.
अजय बग्गा कैसे करता था वारदातों को अंजाम
55 साल का आरोपी अजय बग्गा बहुत चालाकी से लोगों को अपना शिकार बनाता था. वह केशवपुरम और पीतमपुरा जैसे इलाकों में AC और RO मैकेनिक बनकर घरों में दाखिल होता था. एक बार घर के अंदर घुसने के बाद वह गंडासे से हमला करता और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट करता था. सीसीटीवी फुटेज में उसे हथियार के साथ घूमते देखा गया था जिससे स्थानीय लोग काफी डरे हुए थे.
पीतमपुरा और केशवपुरम में हुई बड़ी लूट
पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल को पीतमपुरा में इस बदमाश ने एक परिवार को बंधक बनाया और वहां से नकदी के साथ करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर लूट लिए थे. इसके बाद 8 मई को उसने केशवपुरम में एक महिला को हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और मुकाबला किया, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला.
पुलिस ने कैसे दबोचा आरोपी को
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया. पुलिस की टीमों ने करीब 50 से ज्यादा होटलों की तलाशी ली, जिसके बाद अजय बग्गा को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया गया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि शहर में हुई ऐसी और कितनी वारदातों में वह शामिल था और क्या इस काम में उसका कोई साथी भी था.
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरोपी अजय बग्गा घरों में कैसे घुसता था?
आरोपी अजय बग्गा AC और RO मैकेनिक बनकर लोगों के घरों में घुसता था और फिर गंडासे जैसे हथियार से हमला कर लूटपाट करता था।
पीतमपुरा में लूट की घटना कब और कितनी हुई?
21 अप्रैल को पीतमपुरा में आरोपी ने एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लगभग 4 लाख रुपये के सोने के जेवर लूटे थे।