Delhi में 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला घोषित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। आरोपी काफी सम
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। आरोपी काफी समय से पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कानूनी कार्यवाही से बचने और सजा से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिल्ली पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर इस घोषित अपराधी को पकड़ा है। इस मामले में आरोपी पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है और वह लंबे समय से फरार था।