Delhi में Signature Bridge के पास मुठभेड़, राशिद हत्याकांड का तीसरा मुख्य आरोपी Harun Saifi गिरफ्तार
Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए राशिद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिग्नेचर ब्रिज और खजुरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी Harun Saifi को गिरफ
Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए राशिद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिग्नेचर ब्रिज और खजुरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी Harun Saifi को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों की पकड़ हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, 15 जून 2026 को राशिद नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दयालपुर थाने में FIR नंबर 293/2026 दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि राशिद का संबंध गैंगस्टर नसीम दुर्रानी के नेटवर्क से था और उसकी हत्या के पीछे दुर्रानी गैंग और अनवर ठाकुर-हारून गैंग के बीच की पुरानी दुश्मनी थी।
मंगलवार, 23 जून 2026 को हुई मुठभेड़ के दौरान कुल 14 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। इस दौरान आरोपी हारून सैफी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हारून के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।
इससे पहले 18 जून को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो अन्य आरोपियों, आतिफ और इस्माइल को गिरफ्तार किया था। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) HGS धलीवाल ने बताया कि राशिद पीने के पानी की सप्लाई का काम करता था। मृतक के पिता ने इस जघन्य अपराध के लिए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।