Delhi में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग से जुड़े दो मुख्य शूटरों, हकीकत औ
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग से जुड़े दो मुख्य शूटरों, हकीकत और सागर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किए हैं। यह पूरी घटना 11 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे पश्चिम विहार स्थित गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई थी। जांच में पता चला है कि यह हमला अनिल पंडित गैंग ने करवाया था, जो अमेरिका से अपना नेटवर्क चला रहा है। गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि यह हमला गुरु रंधावा को सलमान खान से दूरी बनाए रखने की चेतावनी देने के लिए किया गया था, क्योंकि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं।
इस मामले में पुलिस पहले भी एक्शन ले चुकी है। 15 जून 2026 को क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से दो अन्य आरोपियों, 19 साल के अरमान और 21 साल के तुषार उर्फ ताशु को गिरफ्तार किया था। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) HGS Dhaliwal ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डंप डेटा की बारीकी से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और सोशल मीडिया पर डाले गए ऑडियो क्लिप की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।