Delhi में साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; मुंबई के 10 करोड़ रुपये के फ्रॉड से जुड़े हैं तार
Delhi: दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट जिला टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन Cy-Hawk 5.0’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सरिता विहार थाने की पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्
Delhi: दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट जिला टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन Cy-Hawk 5.0’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सरिता विहार थाने की पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगे गए 9 लाख रुपये भी फ्रीज करा दिए हैं।
इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब एक बैंक मैनेजर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लेन-देन की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि पकड़े गए ये आरोपी मुंबई में हुए 10 करोड़ रुपये के एक बड़े साइबर फ्रॉड केस से भी जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए Mumbai Police के साथ मिलकर काम कर रही है। इस ऑपरेशन की जानकारी Lt Governor of Delhi और DCP South East Delhi तक पहुंचाई गई है।