Delhi में ड्रग तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन कवच में 255 गिरफ्तार; 2027 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य

Delhi: दिल्ली पुलिस शहर को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। पुलिस न सिर्फ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि युवाओं को जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। सरकार का

Delhi: दिल्ली पुलिस शहर को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। पुलिस न सिर्फ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि युवाओं को जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य साल 2027 तक दिल्ली को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है।

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस की टीमें ड्रग हॉटस्पॉट पर लगातार नजर रख रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और इस मुहिम में पुलिस का साथ दें। पुलिस का कहना है कि नशा करना कोई कूल बात नहीं है और समाज को बचाने के लिए युवाओं का जागरूक होना जरूरी है।

इस दिशा में दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। 22 से 24 जून 2026 के बीच 15 जिलों में 1,474 पुलिस टीमों ने एक साथ 4,035 जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 255 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और NDPS एक्ट के तहत 212 मामले दर्ज किए गए।

जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने कई प्रोग्राम भी चलाए। 28 जून 2026 को ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा-2026’ का समापन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौजूद थे। इससे पहले अप्रैल में ‘नशा – नॉट कूल’ अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को जोड़ने के लिए एक रैप सॉन्ग भी लॉन्च किया गया।

इस पूरी मुहिम में क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), NSS वॉलंटियर्स और डॉक्टरों की मदद ली जा रही है। अगर किसी के पास ड्रग्स की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर 24 घंटे कभी भी सूचना दे सकता है।