Delhi में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार और 1500 क्वार्टर शराब बरामद
Delhi: दक्षिण जिले की Anti Auto Theft Squad (AATS) ने एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई
Delhi: दक्षिण जिले की Anti Auto Theft Squad (AATS) ने एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे। DCP South Delhi ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा की है।
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 30 कार्टन बरामद किए हैं, जिनमें कुल 1,500 क्वार्टर अवैध शराब भरी हुई थी। शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह गिरोह दूसरे राज्यों से शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में खपाता था।
दिल्ली में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पिछले कुछ दिनों में भी ऐसी कई कार्रवाइयां हुई हैं। 11 जुलाई को द्वारका जिला पुलिस ने 1,600 क्वार्टर शराब के साथ एक सप्लायर को पकड़ा था, वहीं 10 जुलाई को उत्तर-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक पिकअप गाड़ी से 8,100 क्वार्टर शराब जब्त की थी। इसके अलावा 1 जुलाई को मैदान गढ़ी इलाके में भी एक शराब गिरोह का पर्दाफाश हुआ था जहां से 2,836 क्वार्टर शराब मिली थी।
दिल्ली एक्साइज एक्ट 2009 के तहत अवैध शराब की तस्करी, निर्माण या कब्जे के मामले में सख्त सजा का प्रावधान है। इस कानून के मुताबिक, दोषियों को कम से कम छह महीने से लेकर तीन साल तक की जेल हो सकती है और 50 हजार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट पाई जाती है और उससे किसी की मौत होती है, तो इसमें उम्रकैद या फांसी तक की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का नियम है।