Delhi में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के नियम बदले, 1 अगस्त से जरूरी होगा Pink Saheli Smart Card
Delhi: दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर है। 1 अगस्त 2026 से बिना स्मार्ट कार्ड के मुफ्त यात्रा नहीं हो पाएगी। अब तक मिलने वाले गुलाबी पेपर टिकटों की वैधता 31 जुलाई 2026 को
Delhi: दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर है। 1 अगस्त 2026 से बिना स्मार्ट कार्ड के मुफ्त यात्रा नहीं हो पाएगी। अब तक मिलने वाले गुलाबी पेपर टिकटों की वैधता 31 जुलाई 2026 को खत्म हो जाएगी, जिसके बाद महिलाओं को फ्री सफर के लिए ‘Pink Saheli Smart Card’ का इस्तेमाल करना होगा।
इस नई व्यवस्था के तहत बस में चढ़ते समय यात्रियों को टिकट मशीन पर अपना स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा, जिसके बाद उन्हें फ्री टिकट मिल जाएगा। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें नियमित टिकट खरीदना पड़ेगा। दिल्ली सरकार और DTC ने इस बदलाव को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने साफ किया है कि हालांकि पेपर टिकट जुलाई के अंत तक बंद हो जाएंगे, लेकिन स्मार्ट कार्ड बनवाने की कोई आखिरी तारीख नहीं है। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया DTC डिपो और विशेष कैंपों के जरिए जारी रहेगी। यह सुविधा दिल्ली की 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए है, जिनके पास दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड या वोटर आईडी होना जरूरी है।
कार्ड बनवाने के लिए दो तरीके बताए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए DTC के अधिकृत बैंक पोर्टल पर आधार कार्ड, फोटो और अन्य जानकारी देनी होगी, जिसके बाद वीडियो KYC के जरिए कार्ड घर पहुंच जाएगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए DTC डिपो, SDM ऑफिस या CSC कैंप में जाकर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए बायोमेट्रिक या OTP वेरिफिकेशन कराकर कार्ड लिया जा सकता है।
यह कार्ड अब National Common Mobility Card (NCMC) के रूप में भी उपलब्ध है। इसका मतलब है कि इसे रिचार्ज कराकर मेट्रो, नामो भारत ट्रेन, मॉल और दुकानों पर डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें दो विकल्प हैं, एक Zero KYC कार्ड जो सिर्फ फ्री बस यात्रा के लिए है और दूसरा Full KYC कार्ड जिसमें बैंकिंग सुविधाएं भी मिलती हैं। अब तक करीब 15 लाख कार्ड जारी किए जा चुके हैं और शहर में इसके लिए 50 अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं।