Delhi में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का बदला नियम, 1 अगस्त 2026 से अनिवार्य होगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

Delhi: दिल्ली में बस से सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card) होना जरूरी होगा। यह नया नियम 1 अगस्

Delhi: दिल्ली में बस से सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card) होना जरूरी होगा। यह नया नियम 1 अगस्त 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएगा, जिसके बाद बिना कार्ड के मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि DTC और क्लस्टर बसों में मिलने वाले पुराने पेपर पिंक टिकट की व्यवस्था को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। 31 जुलाई 2026 तक पुराने पेपर टिकट चलेंगे, लेकिन उसके बाद केवल स्मार्ट कार्ड ही मान्य होंगे। अगर किसी महिला यात्री के पास यह कार्ड नहीं होगा, तो उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह किराया देकर टिकट खरीदना पड़ेगा। बस में चढ़ते समय यात्रियों को अपने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सक्षम पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को टैप करना होगा।

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 15 लाख से ज्यादा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। डीटीसी के डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर अमन देव छिकारा ने साफ किया कि मुफ्त यात्रा की सुविधा बंद नहीं हो रही है, बस उसे देने का तरीका डिजिटल किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस डिजिटल सिस्टम से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी और सब्सिडी का डेटा भी सही तरीके से मिल पाएगा।

कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में 50 केंद्र बनाए हैं। महिलाएं इन केंद्रों पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकती हैं। कार्ड बनवाने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

विवरण जानकारी
कार्ड शुल्क पूरी तरह निःशुल्क
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड (दिल्ली पते के साथ) और मोबाइल नंबर
आवेदन का तरीका केवल ऑफलाइन (केंद्रों पर जाकर)
कार्ड केंद्र डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और डीटीसी पास केंद्र
लागू होने की तारीख 1 अगस्त 2026