Delhi में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर का बदला नियम, 1 अगस्त से बंद होंगे पिंक टिकट, अब लगेगा स्मार्ट कार्ड
Delhi: दिल्ली में बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब पिंक टिकट का जमाना खत्म होगा और इसकी जगह स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अगस्त 2026
Delhi: दिल्ली में बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब पिंक टिकट का जमाना खत्म होगा और इसकी जगह स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अगस्त 2026 से बिना स्मार्ट कार्ड के महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा नहीं मिलेगी।
नियम के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 से DTC और क्लस्टर बसों में सफर करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘Pink Saheli Smart Card’ (NCMC) होना जरूरी होगा। बस में चढ़ने के बाद इस कार्ड को टैप करना होगा, तभी फ्री सफर का लाभ मिलेगा। जो महिलाएं अभी भी कागज वाले पिंक टिकट का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें 31 जुलाई 2026 तक ही यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद पिंक टिकट जारी नहीं किए जाएंगे और बिना कार्ड वाली महिलाओं को रेगुलर टिकट खरीदकर किराया देना होगा।
इस स्मार्ट कार्ड की शुरुआत 2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की थी। सरकार का मकसद इस सिस्टम से सफर का डिजिटल रिकॉर्ड रखना और सब्सिडी के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। यह कार्ड केंद्र सरकार के ‘One Nation, One Card’ अभियान का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस कार्ड के इस्तेमाल पर कोई समय सीमा नहीं है। महिलाएं एक दिन में कितनी भी बार और कम अंतराल पर भी फ्री यात्रा कर सकती हैं। जून 2026 तक करीब 11 लाख कार्ड बांटे जा चुके हैं, लेकिन अब तक केवल 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं ही इसका इस्तेमाल कर रही हैं। यही वजह है कि प्रशासन अब इसे सख्ती से लागू करने जा रहा है।