Delhi के पटेल नगर में पानी का भारी संकट, एक बाल्टी पानी के लिए घंटों लाइन में लग रहे लोग

Delhi: राजधानी में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष

Delhi: राजधानी में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है और नहाने जैसी बुनियादी सुविधा अब दूर की बात हो गई है।

इलाके के लोग एक बाल्टी पानी पाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद घरों के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी न मिलने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।