Delhi के पालिका बाज़ार में सड़क सुरक्षा के लिए नुक्कड़ नाटक, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सिखाए नियम

Delhi: राजधानी के व्यस्त पालिका बाज़ार मार्केट में सड़क सुरक्षा को लेकर एक खास जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान BEE ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस पह

Delhi: राजधानी के व्यस्त पालिका बाज़ार मार्केट में सड़क सुरक्षा को लेकर एक खास जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान BEE ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस पहल के जरिए आम जनता और सड़क पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय और वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को समझाया गया ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाती रहती है ताकि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग रहें।

बता दें कि दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा पर जोर दे रही है। इससे पहले मई 2026 में स्कूली बच्चों के लिए मेगा रोड सेफ्टी इवेंट और जून 2026 में समर कैंप का आयोजन किया गया था। आने वाले समय में 13 से 17 जुलाई 2026 तक ग्रामीण इलाकों के लिए भी रोड सेफ्टी अवेयरनेस वीक मनाया जाएगा।