Delhi के पहाड़गंज में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मालिक को पकड़ा, 4 महिलाएं रेस्क्यू
Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान स्पा के मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और चार महिलाओं को वहां से रेस्क्य
Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान स्पा के मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और चार महिलाओं को वहां से रेस्क्यू किया। यह पूरा खेल स्पा सेवाओं की आड़ में चल रहा था, जहां ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, पुलिस को 30 जून 2026 को पंचकुइयां रोड स्थित ‘सिन स्पा’ के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना मिली थी कि यहां पैसे के बदले यौन सेवाएं दी जा रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस और पहाड़गंज पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद 1 जुलाई 2026 को छापेमारी की गई और इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजय मल्होत्रा (39) को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के नबी करीम इलाके का रहने वाला है और इस स्पा का मालिक और मैनेजर था। मौके से पुलिस ने 3,400 रुपये नकद, कस्टमर एंट्री रजिस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
इस ऑपरेशन में जिन चार महिलाओं को बचाया गया, उनमें से दो दिल्ली की और दो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस ने पहाड़गंज थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।