Delhi के ओखला में एक्सपायर्ड सामान बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मैगी और टाटा नमक की डेट बदलकर बेचते थे

Delhi: राजधानी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऐसा रैकेट पकड़ा गया है जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। यहाँ एक्सपायरी डेट निकल चुके खाने-पीने के सामानों पर फर्जी लेबल लगाकर उन्हें फिर से बाजार में बेचा

Delhi: राजधानी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऐसा रैकेट पकड़ा गया है जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। यहाँ एक्सपायरी डेट निकल चुके खाने-पीने के सामानों पर फर्जी लेबल लगाकर उन्हें फिर से बाजार में बेचा जा रहा था। FSSAI और दिल्ली पुलिस ने मिलकर इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।

यह पूरी कार्रवाई ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II में स्थित M/s Westened Corporation Pvt. Ltd. के परिसर में 2 और 3 जुलाई 2026 को की गई। इस छापेमारी में FSSAI के साथ दिल्ली पुलिस, बदरपुर के SDM और ‘मिशन मुक्ति’ नाम की संस्था शामिल थी। पुलिस ने कंपनी के मालिक दर्शन सिंह सचदेवा समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि यह गिरोह बहुत शातिर तरीके से काम कर रहा था। ये लोग केमिकल थिनर का इस्तेमाल करके पैकेट से असली मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट मिटा देते थे। इसके बाद खास प्रिंटिंग मशीनों की मदद से उन पर नई तारीखें और पोषक तत्वों की जानकारी छाप दी जाती थी। ये खराब सामान न केवल स्थानीय बाजारों में, बल्कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और विदेशों में भी भेजा जा रहा था।

जब्त सामान विवरण
प्रमुख ब्रांड टाटा नमक, मैगी, बॉर्नविटा, हॉर्लिक्स, घी, पेपर बोट जूस
कोल्ड ड्रिंक्स थम्स अप, फैंटा और अन्य अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
कुल मात्रा 40,000 से ज्यादा पैकेट
कुल कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है। NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए इसे बच्चों पर हमला बताया। आयोग ने FSSAI, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से अगले दो हफ्तों के भीतर इस मामले की एक्शन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। यह पूरी कार्रवाई ACP अनिल शर्मा की देखरेख में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने की टीम ने अंजाम दिया।