Delhi के अस्पतालों में नर्सेज का विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा; हड़ताल की चेतावनी
Delhi: राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हिंदू राव अस्पताल और ESIC के नर्सिंग ऑफिसर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सेज ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर अपन
Delhi: राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हिंदू राव अस्पताल और ESIC के नर्सिंग ऑफिसर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सेज ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया है और मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
हिंदू राव अस्पताल के नर्सेज यूनियन ने 20 जुलाई 2026 से काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया है। यह विरोध एक प्रशासनिक आदेश के खिलाफ है, जिसमें चीफ नर्सिंग ऑफिसर का प्रभार एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट को दे दिया गया है। यूनियन का कहना है कि नर्सिंग प्रशासन की जिम्मेदारी केवल योग्य नर्सिंग अधिकारियों को ही मिलनी चाहिए। यह विरोध 27 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद 28 जुलाई से 3 अगस्त तक रोजाना दो घंटे का धरना दिया जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
दूसरी तरफ, All India ESIC Nursing Officers’ Federation (AIESICNOF) के सदस्य भी ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। इनका कहना है कि अनिवार्य ट्रांसफर के आदेश पहले मिले आश्वासनों के खिलाफ हैं। फेडरेशन ने मांग की है कि Annual General Transfer 2026 के तहत जारी सभी अनिवार्य ट्रांसफर ऑर्डर तुरंत वापस लिए जाएं और नई पॉलिसी बनाने के लिए उनसे सलाह ली जाए।
ESIC नर्सिंग ऑफिसर्स ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शन किया और इसके बाद श्रम शक्ति भवन तक मार्च निकाला। इसके साथ ही 21 जुलाई को देशभर में सामूहिक आकस्मिक अवकाश (mass casual leave) का आह्वान किया गया है। फेडरेशन ने साफ किया है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 22 जुलाई से सभी ESIC संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।