Delhi में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाइजीरियाई महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

Delhi: राजधानी की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने चार अलग-अलग ऑपरेशंस में पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियाई महिला सप्लायर भी शामिल है। इसके अ

Delhi: राजधानी की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने चार अलग-अलग ऑपरेशंस में पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियाई महिला सप्लायर भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने एक नाबालिग (CCL) को भी पकड़ा है।

इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान में हाइड्रोपोनिक वीड (OG), गांजा, हेरोइन और MDMA शामिल हैं। ड्रग्स के अलावा पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए पैसे, मोबाइल फोन, वजन करने वाली मशीनें और पैकिंग का सामान भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ड्रग्स सप्लाई करने वाले कई नेटवर्क पूरी तरह टूट गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि शहर को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की गई है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ जैसे बड़े अभियान भी चलाए हैं ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।