Delhi के विजय नगर स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, 500 लड़कियों ने लिया प्रशिक्षण
Delhi: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की परिवर्तन टीम ने विजय नगर स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन ‘स्मार्ट बच्चे’ अभियान और बाल सुरक्षा म
Delhi: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की परिवर्तन टीम ने विजय नगर स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन ‘स्मार्ट बच्चे’ अभियान और बाल सुरक्षा माह के तहत किया गया ताकि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस कार्यक्रम में स्कूल की लगभग 500 छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने लड़कियों को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं और उन्हें बताया कि मुश्किल परिस्थितियों में खुद को कैसे सुरक्षित रखें। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अंदर आत्मविश्वास और साहस भरना था ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना सतर्कता के साथ कर सकें।