Delhi, Noida समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कल स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद
Delhi/NCR : देशभर में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। ऐसे में अभिभावक और छात्र इस बात को लेकर उलझन में हैं कि कल 10 जुलाई
Delhi/NCR : देशभर में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। ऐसे में अभिभावक और छात्र इस बात को लेकर उलझन में हैं कि कल 10 जुलाई 2026 को स्कूल खुलेंगे या नहीं।
दिल्ली की बात करें तो सरकार या शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार, 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। फिलहाल स्कूल सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है, लेकिन छात्र अपने स्कूल से आने वाली सूचना पर नजर रखें। IMD ने 9 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और 10 जुलाई को भी दिल्ली में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई की सुबह तक दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में 100 से 200 मिमी तक बारिश हो सकती है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी स्थिति वैसी ही है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का कोई आदेश नहीं दिया है। जब तक जिला मजिस्ट्रेट (DM) या बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की तरफ से कोई नया निर्देश नहीं आता, तब तक स्कूल खुले रहेंगे। हालांकि, IMD ने नोएडा के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में अलग-अलग स्थिति है। गाजियाबाद में 9 जुलाई को भारी बारिश के कारण 12वीं तक के स्कूल बंद थे, लेकिन 10 जुलाई के लिए कोई नया आदेश नहीं आया है। मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल ने 10 जुलाई को नर्सरी से 12वीं तक की छुट्टी घोषित कर दी है, लेकिन वहां सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 10 और 11 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज खराब है। IMD ने पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 9 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद रहे थे। 10 जुलाई के लिए अभी कोई राज्यव्यापी आदेश नहीं है, लेकिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन किसी भी समय छुट्टी का ऐलान कर सकता है।