Delhi, Noida समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इस

Delhi: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

IMD ने दिल्ली के कई हिस्सों जैसे उत्तर, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और शाहदरा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसका मतलब है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी। नोएडा और गाजियाबाद जैसे इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ समय के लिए ‘रेड अलर्ट’ भी प्रभावी रहा था। 29 जुलाई को सुबह से दोपहर तक और फिर रात के समय बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-नोएडा में हवा की रफ्तार 70 kmph तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में यह 90 kmph तक जा सकती है। इस मौसम का असर सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। 3 अगस्त तक दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ जैसी समस्याएं आई हैं। इस वजह से 28 और 29 जुलाई को चारधाम यात्रा को रोकना पड़ा है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना वजह यात्रा करने से बचें और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहें।

समुद्र तटीय इलाकों की बात करें तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र बहुत अशांत रहेगा। मछुआरों को 29 जुलाई की सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।