Delhi में शादी के ढाई महीने बाद नई नवेली दुल्हन की मौत, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप
Delhi: राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पालिका कुंज के NDMC फ्लैट्स के बी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 28 साल की एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आकृति के रूप में
Delhi: राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पालिका कुंज के NDMC फ्लैट्स के बी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 28 साल की एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आकृति के रूप में हुई है, जिसकी शादी को अभी सिर्फ ढाई महीने ही हुए थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
आकृति पुष्प विहार की रहने वाली थी और छत्तरपुर में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। उसकी शादी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी, जो कि लव-कम-अरेंज्ड मैरिज थी। शनिवार, 4 जुलाई 2026 को वह तीसरी मंजिल से गिरी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में AIIMS ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आकृति के परिवार ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि आरोपी अब इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। आकृति के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बहुत मजबूत और जिम्मेदार थी, इसलिए उसका आत्महत्या करना मुमकिन नहीं है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आकृति के साथ उसके पति ने मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की थी।
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। चूंकि मौत शादी के सात साल के भीतर हुई है, इसलिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 के तहत कार्रवाई शुरू की है। मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एसडीएम (SDM) को सूचित कर अनिवार्य इनक्वेस्ट कार्यवाही शुरू करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि मृतका के रिश्तेदारों और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकृति का पति श्रम विभाग में एक सेक्शन ऑफिसर का बेटा है।