Delhi के New Usmanpur में पार्क से मिला 20 साल के युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहाँ एक DDA पार्क में 20 साल के युवक की लाश मिली, जिसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहाँ एक DDA पार्क में 20 साल के युवक की लाश मिली, जिसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तोहीद के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर का रहने वाला था। शनिवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क गए, तो उन्होंने जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल के पास स्थित DDA पार्क में घायल अवस्था में एक युवक को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को JPC अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मर्डर का केस दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह और समय का पता चल सके।

पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी पुरानी दुश्मनी या आपसी विवाद का नतीजा है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।