Delhi में पेट्रोल पंपों से ज्यादा होंगे EV चार्जिंग स्टेशन, 4 साल में लगेंगे 30,000 चार्जिंग पॉइंट
Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस नई नीति का मुख्य मकसद शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और चार्जिंग की समस्या को खत्म करना है। सरकार का लक्ष्य है कि आने
Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस नई नीति का मुख्य मकसद शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और चार्जिंग की समस्या को खत्म करना है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में दिल्ली की सड़कों पर पेट्रोल पंपों के मुकाबले ईवी चार्जिंग स्टेशनों का जाल ज्यादा बिछा हो।
यह नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने तय किया है कि अगले 4 सालों के भीतर पूरी दिल्ली में 30,000 से ज्यादा ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। इस पूरी योजना के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने, कमर्शियल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदलने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा।
इस पूरी पॉलिसी को जमीन पर उतारने और इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी Delhi Transco Limited को सौंपी गई है, जो इसकी नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगी। इस कदम से दिल्ली के आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना और उन्हें चार्ज करना आसान हो जाएगा।