Delhi: NEET UG पेपर लीक मामला, Fast Track Court में आज सुनी जाएंगी दिनेश और विकास बीवाल की जमानत याचिकाएं

Delhi: NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली के Rouse Avenue Court Complex में बनी स्पेशल Fast Track Court सोमवार को आरोपी दिनेश बीवाल और विकास बीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह इस स्पे

Delhi: NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली के Rouse Avenue Court Complex में बनी स्पेशल Fast Track Court सोमवार को आरोपी दिनेश बीवाल और विकास बीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह इस स्पेशल कोर्ट की पहली सुनवाई होगी, जिसे पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में तेजी से फैसला सुनाने के लिए बनाया गया है।

इस कोर्ट की जिम्मेदारी स्पेशल जज Anu Grover Baliga को सौंपी गई है। वह Rouse Avenue Court Complex के कमरा नंबर 408 में सुनवाई करेंगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 24 जुलाई 2026 को उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया था और उन्होंने 25 जुलाई को अपना कार्यभार संभाल लिया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई 2026 को पेपर लीक करने वालों को कड़ी और त्वरित सजा दिलाने के लिए इन फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन की घोषणा की थी। यह कोर्ट ‘Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024’ के तहत काम करेगी।

इस मामले में कानूनी प्रक्रिया काफी सख्त है। 12 मई 2026 को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े कानून लगाए गए थे। दिनेश और विकास बीवाल 24 जुलाई 2026 तक न्यायिक हिरासत में थे।

वहीं, इसी मामले के एक अन्य आरोपी डॉ. मनोज भगवानराव शिरुरे की नियमित जमानत याचिका को स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता ने खारिज कर दिया है। सीबीआई ने जमानत का कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका नामंजूर कर दी। इस केस में यश यादव, मांगीलाल बीवाल और शुभम खैरनार जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं और सीबीआई मामले की गहराई से जांच कर रही है।