Delhi-NCR में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, 10 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन बारिश भरे रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। प
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन बारिश भरे रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हुई मॉनसूनी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी 6 और 10 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर 10 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
तापमान की बात करें तो 7 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस, 8 जुलाई को 34 से 36 डिग्री और 10 जुलाई को 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरी काम के यात्रा करने से बचें और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। किसानों के लिए यह बारिश अच्छी खबर है, क्योंकि समय पर मानसून आने से खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी।