Delhi, Noida, Gurugram समेत NCR में 1 जुलाई से शुरू होगा बारिश का दौर, तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट का अनुमान
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 1 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गर
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 1 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि 1 जुलाई से तापमान में अच्छी गिरावट आएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान जो पिछले कुछ दिनों से 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह 1 जुलाई को गिरकर 36-38 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं 2 और 3 जुलाई तक यह और कम होकर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है। 1 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25°C और अधिकतम 36°C रहने का अनुमान है।
IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत गरज के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच छिटपुट भारी बारिश हो सकती है और 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बारिश और व्यापक होगी, जिससे इस क्षेत्र में मानसून पूरी तरह स्थापित हो जाएगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। यह मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, IMD ने चेतावनी दी है कि 30 जून को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।