Delhi-NCR में मानसून की रफ्तार हुई कम, 39 डिग्री तक जा सकता है पारा, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की रफ्तार सुस्त होने की वजह से अब सूरज अपना असर दिखा रहा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुता
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की रफ्तार सुस्त होने की वजह से अब सूरज अपना असर दिखा रहा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक धूप खिली रहेगी जिससे लोगों को काफी बेचैनी महसूस हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई 2026 के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन आसमान में हल्के बादल रहेंगे लेकिन ज्यादातर समय धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, IMD ने दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी उम्मीद जताई है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 12 से 16 जुलाई तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 13 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के रूप में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले एक हफ्ते में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं है, इसलिए केवल हल्की या मध्यम बारिश ही हो रही है। Skymet Weather के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि इस साल मजबूत अल-नीनो के प्रभाव के कारण जुलाई से सितंबर के बीच बारिश में कमी आ सकती है। अगर आने वाले दिनों में मानसूनी सिस्टम मजबूत होता है, तभी तेज बारिश की उम्मीद की जा सकती है।