Delhi-NCR समेत 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल

Delhi-NCR: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली और नोएडा समेत ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 5 दिनों तक

Delhi-NCR: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली और नोएडा समेत ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 5 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD के आधिकारिक डेटा के मुताबिक 27 जुलाई को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं पश्चिम दिशा से 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 28 और 29 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ जगहों पर तेज बरसात भी हो सकती है। इस दौरान नमी ज्यादा रहने से बीच-बीच में उमस महसूस होगी।

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो ओडिशा के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बंगाल और तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।