Delhi-NCR में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले कुछ घंटे भारी
Delhi: दिल्ली-NCR के लोगों को बुधवार सुबह गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान कई इलाकों में अलर्ट जारी किया ह
Delhi: दिल्ली-NCR के लोगों को बुधवार सुबह गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को बारिश और आंधी के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
IMD के मुताबिक, आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए Yellow Alert जारी किया था, जिसमें व्यापक बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई थी।
मानसून एक बार फिर दिल्ली-NCR में सक्रिय हो गया है। अनुमान है कि 22 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 33°C से 34°C के बीच रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।
बीते 24 घंटों की बात करें तो 21 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम तापमान 25.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम था। सफदरजंग इलाके में 10.6 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून में अब और तेजी आएगी, जिसका असर पहले उत्तर-पूर्व भारत और फिर धीरे-धीरे देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में देखने को मिलेगा।