Delhi-NCR में उमस वाली गर्मी से मिलेगी राहत, 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया Yellow Alert

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण उमस और गर्मी से परेशान हैं। बारिश न होने की वजह से मौसम काफी तल्ख हो गया था, लेकिन अब लोगों के लिए राहत की खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दि

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण उमस और गर्मी से परेशान हैं। बारिश न होने की वजह से मौसम काफी तल्ख हो गया था, लेकिन अब लोगों के लिए राहत की खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।

IMD ने शनिवार 18 जुलाई और रविवार 19 जुलाई 2026 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है। हालांकि, सुबह या दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

यही स्थिति 19 जुलाई को भी रहने की उम्मीद है। रविवार को भी हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में मानसून की गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

बता दें कि शुक्रवार 17 जुलाई को दिल्ली ने पिछले पांच सालों की सबसे गर्म जुलाई की रात दर्ज की थी, जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। फिलहाल उमस ज्यादा बनी हुई है। IMD ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव के प्रति सतर्क रहने और वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है।