Delhi-NCR में बारिश और तेज हवाओं के लिए IMD का Yellow Alert, पूरे हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिससे उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आने वाले पूरे सप्ताह मौसम सुहावना रह सकता

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिससे उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आने वाले पूरे सप्ताह मौसम सुहावना रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 18 और 19 जुलाई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। शनिवार 18 जुलाई को दोपहर या शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 29°C तक रहने का अनुमान है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में काफी गर्मी रही और पिछले 5 सालों की जुलाई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 31°C तक पहुंच गया था। अधिकतम तापमान 38.8°C रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा था।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन 20 जुलाई के बाद मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकने से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने शनिवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 167 बताई है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।