Delhi-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने अगले 2 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो घंटों के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को त

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो घंटों के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से निजात मिलेगी।

IMD के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इससे पहले 23 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी धूल भरी आंधी चली थी, जिसमें हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। उस समय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था और जिला प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी।

बुधवार शाम यानी 24 जून को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसका मतलब है कि हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

आने वाले दिनों की बात करें तो गुरुवार, 25 जून को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और दिन के समय बारिश होने की 25 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस मौसम का असर केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।