Delhi, Noida और Gurugram समेत NCR में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भारी बारिश की संभावना को देखते ह

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

IMD ने 6 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो सोमवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। पालम में 16.4 मिलीमीटर, रिज में 11.1 मिलीमीटर, आयानगर में 8.2 मिलीमीटर, सफदरजंग में 6.4 मिलीमीटर और लोधी रोड में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

7 जुलाई मंगलवार को भी मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, मंगलवार के लिए कोई विशेष चेतावनी जैसे ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।