Delhi-NCR में मौसम का उलटफेर, उमस और खराब AQI से बढ़ेगी परेशानी; IMD ने बताया 7 दिन का हाल
Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। पिछले दो दिनों से बारिश न होने की वजह से उमस बहुत बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी बेचैनी हो रही है। IMD के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक भारी
Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। पिछले दो दिनों से बारिश न होने की वजह से उमस बहुत बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी बेचैनी हो रही है। IMD के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और चिपचिपाहट का अहसास और बढ़ेगा।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार 13 जुलाई को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश नहीं होगी।
आम जनता के लिए सबसे बड़ी चिंता दो बड़े बदलाव हैं। पहला है ‘हीट इंडेक्स’ यानी महसूस होने वाली गर्मी, जो दोपहर और शाम के समय 45 से 51 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है। इसका मतलब है कि तापमान भले ही 37 डिग्री हो, लेकिन उमस की वजह से शरीर को यह 45 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। दूसरा बड़ा कारण गिरता हुआ एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) है। रविवार को दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और स्थानीय गर्मी के कारण मौसम में ये तेजी से बदलाव आ रहे हैं। Greenpeace India की दीपाली टोंक ने बताया कि बाहर तापमान कम होने के बाद भी घरों के अंदर की गर्मी बनी रहती है, जिससे परिवारों को हीट स्ट्रेस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुग्राम प्रशासन ने पहले ही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी थी ताकि ट्रैफिक और सुरक्षा को मैनेज किया जा सके।
IMD के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे भारी बारिश या बिजली कड़कने के समय जलभराव वाले और निचले इलाकों में जाने से बचें। फिलहाल दिल्ली-NCR में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।