Delhi-NCR में भीषण गर्मी और उमस का कहर, 18-19 जुलाई को बारिश के आसार; IMD ने जारी किया Yellow Alert

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों मानसून के बावजूद भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। बुधवार को शहर में गर्मी इतनी बढ़ गई कि महसूस होने वाला तापमान (Feel Like) 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश न होने की वजह स

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों मानसून के बावजूद भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। बुधवार को शहर में गर्मी इतनी बढ़ गई कि महसूस होने वाला तापमान (Feel Like) 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश न होने की वजह से लोगों का हाल बेहाल है और उमस ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही गर्म और उमस भरा बना रहेगा। IMD के वैज्ञानिक शशिकांत ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

राहत की बात यह है कि 18 और 19 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी राज्यों समेत दिल्ली में ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, स्काईमेट वेदर सर्विसेज का कहना है कि अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन 21 से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती सिस्टम की वजह से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सही जगह पर नहीं है, जिस वजह से दिल्ली में बारिश कमजोर पड़ गई है। बंगाल की खाड़ी में 24 जुलाई के आसपास एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे जुलाई के आखिरी दिनों में दिल्ली में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।