Delhi-NCR में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Orange Alert, 18 जून को शाम को होगी झमाझम बारिश

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 18 जून 2026 को दिल्ली-NCR में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 18 जून 2026 को दिल्ली-NCR में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। अनुमान है कि अलग-अलग इलाकों में करीब 30 से 45 मिनट तक बारिश होगी। यह असर दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी देखने को मिलेगा।

IMD के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. आर. के. जेनामनी ने बताया कि दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय मौसम प्रणालियों की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और शाम का मौसम सुहावना हो जाएगा।

आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कम समय में होने वाली तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है, जिससे शाम के ऑफिस समय (रश आवर) के दौरान ट्रैफिक में दिक्कतें आ सकती हैं। मौसम विभाग ने 18 जून से 21 जून तक पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।