Delhi-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया तापमान और उमस का हाल
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम की नई जानकारी सामने आई है। IMD ने 9 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिससे यह पता चलेगा कि कल धूप खिलेगी या बारिश से राहत मिलेगी। दिल्ली,
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम की नई जानकारी सामने आई है। IMD ने 9 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिससे यह पता चलेगा कि कल धूप खिलेगी या बारिश से राहत मिलेगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के निवासियों को कल के तापमान और नमी के स्तर का सामना करना होगा।
मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान के साथ-साथ हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी भी काफी ज्यादा रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतम आद्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 70 प्रतिशत तक रह सकती है। इतनी अधिक उमस के कारण तापमान कम होने के बावजूद पसीना ज्यादा आ सकता है और चिपचिपाहट महसूस होगी।