Delhi, Noida और Ghaziabad समेत NCR में कल होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है। 25 जुलाई, शनिवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। पूरे इलाके में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी

Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है। 25 जुलाई, शनिवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। पूरे इलाके में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम का हाल लगभग एक जैसा रहेगा। नोएडा में सुबह और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गाजियाबाद में दोपहर से रात के बीच 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

IMD ने बताया कि दिल्ली-NCR में मानसून की यह स्थिति 28 जुलाई तक बनी रहेगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 25 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज बारिश के कारण जल-जमाव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के लिए तैयार रहें और संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतें।