Delhi-NCR से Jewar Airport जाना होगा आसान, 3630 करोड़ की लागत से बनेगा नया कनेक्टिविटी कॉरिडोर
Delhi-NCR: दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचना अब काफी आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नए ग्रीनफील्ड
Delhi-NCR: दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचना अब काफी आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए संशोधित लागत 3,630.77 करोड़ रुपये तय की गई है, जिससे यात्रा के समय में बड़ी कमी आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने 29-30 जून 2026 को इस प्रोजेक्ट की संशोधित लागत को मंजूरी दी। यह कॉरिडोर करीब 31.42 किलोमीटर लंबा होगा और इसे हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत बनाया जाएगा। यह सड़क जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना स्पर से जोड़ेगी, जिससे दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों से सीधा रास्ता मिलेगा।
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसका लगभग 11 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड हाईवे (ऊपर बना रास्ता) होगा। यह हिस्सा DND-बल्लभगढ़ बाईपास और जेवर एयरपोर्ट के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। इस एलिवेटेड सेक्शन को बनाने में करीब 689.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, जिसमें से हरियाणा सरकार 450 करोड़ रुपये देगी।
यह नया कॉरिडोर न केवल यात्रियों के लिए बल्कि माल ढोने वाले वाहनों के लिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) जैसे बड़े नेटवर्क से जुड़ेगा। इससे पूरे NCR में लॉजिस्टिक्स और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट का पहला फेज शुरू हो चुका है और 15 जून 2026 से यहाँ कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है।