Delhi-NCR में बनेंगे 3 नए रेल कॉरिडोर, UP के 10 शहरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, सफर होगा आसान

Delhi-NCR: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार दिल्ली-एनसीआर में तीन नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के 10 शहरों की कनेक्टिविटी ब

Delhi-NCR: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार दिल्ली-एनसीआर में तीन नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के 10 शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे लोगों का समय बचेगा और रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। खास बात यह है कि इन कॉरिडोर की मदद से यात्रियों और माल को दिल्ली शहर के भीतर घुसे बिना ही एक शहर से दूसरे शहर भेजा जा सकेगा।

यह पूरा प्रोजेक्ट एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत तैयार किया जा रहा है। इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की सरकारों के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है, जो 15 अगस्त 2026 तक अपनी फाइनल रिपोर्ट देगी। पहले फेज में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) पर काम चल रहा है, जिसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस एक प्रोजेक्ट की लागत करीब 11,500 करोड़ रुपये आएगी।

रेल कॉरिडोर के तीन चरणों की पूरी जानकारी

चरण (Phase) प्रमुख शहर और क्षेत्र मुख्य उद्देश्य
पहला चरण पलवल, खुर्जा, मेरठ, बागपत, सोनीपत KGP और KMP एक्सप्रेसवे के आसपास रेल नेटवर्क बनाना।
दूसरा चरण सोनीपत, शामली, मेरठ, जेवर, नूंह, भिवाड़ी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पानीपत जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक हब को सीधी कनेक्टिविटी देना।
तीसरा चरण करनाल, जींद, भिवानी, महेंद्रगढ़, नारनौल, बहरोड़, अलवर, डिबाई, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, मुजफ्फरनगर बाहरी एनसीआर जिलों को आपस में जोड़ना।

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होगा क्योंकि मेरठ, बागपत, खुर्जा, शामली, जेवर, मथुरा, अलीगढ़, डिबाई, मुजफ्फरनगर, गढ़मुक्तेश्वर और हस्तिनापुर जैसे शहर अब सीधे हरियाणा और राजस्थान के शहरों से जुड़ जाएंगे। इसके अलावा, यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर-हरिद्वार RRTS कॉरिडोर के लिए भी मंजूरी दे दी है। यह 150 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मुरादाबाद स्टेशन से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगा।

इसके साथ ही नमो भारत (RRTS) के तहत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर फरवरी 2026 तक पूरी तरह चालू हो जाएगा। भविष्य में दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भी बनेगा, जिसमें मथुरा और आगरा में नए स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि लोग यमुना एक्सप्रेसवे के औद्योगिक इलाकों तक आसानी से पहुँच सकें।