Delhi NCR में 16 साल से फरार हत्या और लूट का आरोपी गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूट और हत्या के मामलों में पिछले 16 सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी, जो कानून की नजरों से बचने के लिए
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूट और हत्या के मामलों में पिछले 16 सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी, जो कानून की नजरों से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था।
पुलिस की जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या और लूट जैसे गंभीर आरोप हैं और वह पिछले डेढ़ दशक से फरार था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।