Delhi, Haryana समेत 3 राज्यों में बारिश का Yellow Alert, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लोग हीटवेव और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, लेकिन इस बारिश के बाद मौसम सुहाना हो ग
Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लोग हीटवेव और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, लेकिन इस बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के दौरान बिजली भी चमकी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जून से 1 जुलाई और फिर 5 जुलाई को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने 29 जून को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया था। अब IMD ने मंगलवार, 30 जून से अगले तीन दिनों के लिए आंधी, तेज हवाओं और बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
गर्मी के आंकड़े देखें तो सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था। यह पिछले दो सालों में जून की दूसरी सबसे गर्म सुबह थी। इससे पहले रविवार शाम को दिल्ली का ‘रियल फील’ तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे शरीर को 51.3 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-NCR में दस्तक दे सकता है, कुछ का अनुमान है कि 4 जुलाई तक मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि, 29 और 30 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, 2 जुलाई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 29 जून को दिल्ली का AQI 153 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।