Delhi-NCR में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
Delhi: दिल्ली और एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है जिससे मौसम तो सुहाना हुआ है, लेकिन सड़कों पर बुरा हाल है। शहर के कई इलाकों में पान
Delhi: दिल्ली और एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आई है जिससे मौसम तो सुहाना हुआ है, लेकिन सड़कों पर बुरा हाल है। शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है और जगह-जगह जाम लग गया है।
जलभराव के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं जिससे ट्रैफिक की स्थिति खराब हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए Traffic Police और नगर निगम ने आम जनता के लिए एडवायजरी जारी की है ताकि लोग सावधानी बरतें और जाम से बच सकें।