Delhi-NCR में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert, 26 जुलाई तक बरस सकते हैं बादल

Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, इस बारिश ने निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भ

Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, इस बारिश ने निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा कर दी है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के कई हिस्सों जैसे लुटियंस दिल्ली, जंतर मंतर, सफदरजंग और संगम विहार में बारिश दर्ज की गई। इस वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 33.6°C पर आ गया, जो सामान्य से 1.3°C कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.8°C रहा, जो औसत से 1.5 डिग्री नीचे है। 23 जुलाई की शाम को हवा में नमी यानी रिलेटिव ह्यूमिडिटी 100% तक पहुंच गई थी।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए Yellow Alert जारी किया है। IMD का कहना है कि 23 जुलाई की रात और शाम को बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे ट्रैफिक और जलभराव की स्थिति बन सकती है।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। गुरुवार को यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली-NCR में 26 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।