Delhi, NCR समेत 4 राज्य में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले 2 दिन तक होगी बारिश
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है क्योंकि मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 21 और 22 जुलाई को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसका मतलब है कि ल
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है क्योंकि मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 21 और 22 जुलाई को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को आने वाले समय में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान के लिए तैयार रहना चाहिए।
पिछले कुछ दिनों से मॉनसून सुस्त पड़ा था, लेकिन अब मॉनसून ट्रफ वापस मैदानों की तरफ आ गया है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 28 जुलाई के बीच बारिश का यह दायरा मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक और बढ़ सकता है।
आज दिल्ली में बादल छाए हुए हैं और तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अनुमान है कि दिन में बादल रहेंगे और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस बारिश की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान जो 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वह गिरकर अब 30 से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
देश की बात करें तो इस मॉनसून सीजन में अब तक 24% बारिश की कमी दर्ज की गई है। जहां सामान्य तौर पर 323.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां अब तक केवल 244.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई के अंत तक बारिश बढ़ने से इस कमी को घटाकर 10% तक लाया जा सकता है।