Delhi-NCR में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों उमस और भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अब अच्छी खबर यह है कि मॉनसून जल्द ही राजधानी में दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को इस चिपचिपी गर्मी से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अब

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों उमस और भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अब अच्छी खबर यह है कि मॉनसून जल्द ही राजधानी में दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को इस चिपचिपी गर्मी से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अब दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है और लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2 जुलाई से 8 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में पहुंच सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसमें कुछ दिनों की देरी हुई है। वहीं प्राइवेट वेदर एजेंसी Skymet का अनुमान है कि अगर मौसम के हालात सही रहे तो 4 जुलाई तक बारिश शुरू हो सकती है।

रविवार 28 जून को IMD ने बताया कि अगले पांच से छह दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। सोमवार 29 जून को राजधानी में सुबह का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले करीब दो साल की सबसे गर्म सुबह थी। हालांकि, अब आसमान में बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।