Delhi-NCR में उमस भरी गर्मी, Bihar और West Bengal समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पू

Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम अगले दो दिनों में और मजबूत होगा, जिससे पूर्वी भारत में मानसून की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके अलावा असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 15 जुलाई से पहले पिछले 24 घंटों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां फिलहाल भारी बारिश के आसार कम हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को थोड़ी राहत दे सकती हैं। IMD ने बताया कि 14 से 18 जुलाई के बीच दिल्ली में छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन 19 और 20 जुलाई को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लोगों को सलाह दी है कि दोपहर और शाम के समय गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें, खूब पानी पिएं और ज्यादा देर तक धूप में बाहर निकलने से बचें। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक देश में मानसून की बारिश में 21% की कमी आई है, जिसमें पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा 35% की कमी देखी गई है।