Delhi-NCR में भारी बारिश से जलभराव, Noida और Ghaziabad में बुरा हाल; CM गुप्ता ने दिए हाई अलर्ट के आदेश
Delhi/NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। नोएडा और गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CM
Delhi/NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। नोएडा और गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CM गुप्ता ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।
शहर में रिकॉर्ड 228.1 mm बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद दिल्ली में ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया। हालांकि, प्रशासन द्वारा पहले से की गई तैयारी की वजह से इस बार बहुत ज्यादा जलभराव नहीं हुआ। अधिकारियों ने समय रहते नालों की सफाई करवाई थी और रुकावटों को दूर किया था।
नरेला और द्वारका जैसे इलाकों में बड़े स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की सफाई की गई थी। इस कदम की वजह से NHPC चौक जैसे प्रमुख अंडरपास चालू रहे और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रही। भारी बारिश के बावजूद जरूरी रास्तों पर पानी कम जमा होने से आवाजाही सुचारू रही।