Delhi-NCR में भारी बारिश का Orange Alert, मौसम की वजह से 15 उड़ानें डायवर्ट
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है। रविवार को हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए त
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है। रविवार को हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
खराब मौसम का सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ा है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 15 उड़ानों को जयपुर और लखनऊ भेजना पड़ा। इनमें 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शामिल थीं। एयर इंडिया ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि दिल्ली और मुंबई के ऑपरेशंस पर मौसम का असर दिख रहा है।
IMD के मुताबिक, 4 और 5 जुलाई को दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना है। इसके बाद 6 से 8 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में काफी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव, विजिबिलिटी कम होने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा जताया गया है।