Delhi-NCR में भारी बारिश से हाहाकार, Noida सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर ढहा, एक घायल
Delhi/Noida: दिल्ली और नोएडा में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश की वजह से नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक ढह गया। इस हादसे में एक बाइक स
Delhi/Noida: दिल्ली और नोएडा में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश की वजह से नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक ढह गया। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, एसीपी, एसएचओ और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मलबे को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य करने का काम शुरू किया।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से डिवाइडर के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिससे वह भार नहीं सह सका और गिर गया। प्रशासन अब इस मामले की पूरी जांच कर रहा है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
दूसरी ओर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश जारी रहने का अनुमान है, जिससे प्रशासन और आम जनता के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।