Delhi-NCR में उमस और गर्मी से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया Yellow Alert, 4 जुलाई तक बारिश की संभावना

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे हैं। शहर में तापमान बढ़ने और नमी ज्यादा होने की वजह से लोग दिनभर पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि, सोमवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को थो

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे हैं। शहर में तापमान बढ़ने और नमी ज्यादा होने की वजह से लोग दिनभर पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि, सोमवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन गर्मी का असर अब भी बना हुआ है।

सोमवार 29 जून को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा पालम में 42.4 और रिज इलाके में 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा। सोमवार की सुबह भी काफी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था।

आम लोगों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रविवार को हुई जब गर्मी और उमस के मेल से ‘फील्स लाइक’ तापमान करीब 50.7 से 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को भारी बेचैनी महसूस हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि मानसून की गतिविधियां बढ़ने से मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हो सकती है और शनिवार 5 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।

IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार इसके 4 जुलाई या जुलाई के पहले हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है। गर्मी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ लागू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाई-रिस्क जोन की पहचान की जाए। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS देने और दोपहर 12 से 3 बजे के बीच निर्माण कार्य रोकने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। साथ ही सरकार ‘कूल रूफ पॉलिसी 2026’ पर भी काम कर रही है।